रतलाम 12 जुलाई (आरएनएस)। जिले में रविवार को आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए पांच जैविक किसानों ने अपने उत्पादों का विक्रय किया, जिससे कुल 43 हजार 795 रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
धामनोद से आए किसान चंद्रभानु ने जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 14 हजार 290 रुपये का विक्रय किया। वहीं सादाखेड़ी के दिलीप धाकड़ ने शहद का 7 हजार 625 रुपये, करिया के दिलीप पाटीदार ने देसी घी का 18 हजार 600 रुपये, रतलाम के प्रवीण पटेल ने 1 हजार 280 रुपये तथा लुनेरा के नंदकिशोर पटेल ने जैविक गेहूं का 2 हजार रुपये का विक्रय किया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण एवं रसायनमुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

