कोण्डागाँव,12 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोण्डागाँव द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं के रिक्त 6 संविदा पदों केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती के लिए आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र सूची प्रकाशित कर 12 से 18 मार्च 2026 तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय स्क्रीनिंग एवं चयन समिति द्वारा निराकरण कर संबंधित जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट द्मशठ्ठस्रड्डद्दड्डशठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर प्रकाशित कर दी गई है।भर्ती प्रक्रिया के तहत जारी वरीयता सूची अंतिम सूची नहीं है। भर्ती निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पद के लिए 1:10 के अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा।वॉक-इन-इंटरव्यू एवं मूल दस्तावेज सत्यापन 16 जुलाई 2026 को प्रात: 11 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक-117 में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन में संलग्न सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक अभिलेखों की मूल प्रतियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता स्वत: समाप्त मानी जाएगी।विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सखी वन स्टॉप सेंटर से संबंधित समसामयिक एवं अन्य विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं वरीयता सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट द्मशठ्ठस्रड्डद्दड्डशठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

