रांची 12 जुलाई (आरएनएस)। उर्दू लाइब्रेरी, मेन रोड रांची में लोगो की सुविधा के लिए स्.ढ्ढ.क्र. (एस.आई.आर.) का फॉर्म भरने हेतु एक विशेष सहायता शिविर की व्यवस्था की गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करना और अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने में मदद करना था। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने और फॉर्म भरने में मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष महफूज आलम और सेक्रेटरी मोहम्मद नसीम शामिल रहे। इन दोनों के नेतृत्व में युवाओं की हर संभव मदद की गई। शिविर के सफल संचालन में सुहेब खान उर्फ राजू खान, फिरोज अख्तर उर्फ रैंबो, लाडले खान और मास्टर साहब की बेहद अहम और सराहनीय भूमिका रही। इन सभी प्रबुद्ध जनों ने दिनभर मौजूद रहकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सुगम बनाया और युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। शिविर में आए युवाओं ने इस पहल की काफी सराहना की और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

