रांची 12 जुलाई (आरएनएस)। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के कार्यसमिति सदस्यों सह आम सदस्यों की एक बैठक को मारवाड़ी भवन मे हुई । बैठक में आगामी 9 अगस्त 2026 को स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू में मां श्री जीण भवानी के सावन सिंधारा उत्सव को मनाने का निर्णय किया गया एवं इसकी तैयारी पर सदस्यों के साथ चर्चा-परिचर्चा हुई। समिति ने गायिका के लिए गुजरात की प्रसिद्ध गायिका दीदी आशा वैष्णव पुरुलिया की भजन गायिका दीदी शीतल कटारुका को बुलाने का निर्णय लिया गया। समिति ने मां श्री जीण भवानी के सिंधारा उत्सव को विशाल रूप में मनाने के लिए चौषठ योगिनी का कार्यक्रम तथा अन्य झांकी प्रस्तुत करने का भी फैसला लिया। इस बैठक में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप अग्रवाल, संदीप शर्मा, सविता शर्मा, नेहा शर्मा, शीतल अग्रवाल, कविता सोमानी, सुनीता मित्तल, निधि विजयवर्गीय,एकता शर्मा, नेहा सिंघानिया आदि सदस्य उपस्थित थें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

