चिक्काबल्लापुर (कर्नाटक),12 जुलाई(आरएनएस)। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले से एक पाकिस्तानी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर राशन कार्ड और वोटर आईडी जैसे कागजात बनवा लिए थे। आरोपियों की पहचान फराह नाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विदेशी अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के बागेपल्ली निवासी मोहम्मद अयूब खान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम करते हुए पाकिस्तानी नागरिक फराह नाज से शादी की थी। इस दंपत्ति के 4 बच्चे हैं, जिनमें मोहम्मद फरदीन भी शामिल है, जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। पुलिस ने बताया कि फराह नाज और मोहम्मद फरदीन पाकिस्तानी नागरिक हैं, जबकि अयूब खान और दंपत्ति के अन्य 3 बच्चे भारतीय नागरिक हैं। परिवार फिलहाल बागेपल्ली में रह रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी नागरिक फराह नाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन ने राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हासिल कर लिया है। अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच की और राष्ट्रीयता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छुपाकर कथित तौर पर प्राप्त किए गए राशन कार्ड को रद्द कर दिया। आरोपी को जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र भी रद्द कर दिया गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

