०दो चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू, नियम विरुद्ध बकरी परिवहन और लापरवाही से दुर्घटना पर भी कार्रवाई
कोरबा ,13 जुलाई (आरएनएस)। जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना पसान पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक यात्री बस चालक को शराब के नशे में बस चलाते हुए पकड़ा। जांच में यह भी सामने आया कि बस की डिक्की में नियमों के विपरीत बकरियों का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।वहीं थाना दर्री क्षेत्र में एक यात्री बस चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो गुमटियों और एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जांच के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही से वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

