रामपुर 13 जुलाई (आरएनएस)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे परिवार की खुशियां सोमवार तड़के सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। मिलक क्षेत्र के लोहा गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इससे स्कूटी सवार मां और बेटी की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में दुर्घटना की वजह चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल पत्नी तृप्ति गुप्ता (50), बड़ी बेटी श्री (19), छोटी बेटी दिव्या (17) और बेटे कार्तिक (12) के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। देर रात परिवार दोपहिया वाहनों से वापस बरेली लौट रहा था।
एक स्कूटी पर तृप्ति और उनकी बेटी श्री सवार थीं, जबकि कपिल दूसरी बाइक से बच्चों को लेकर पीछे चल रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे मिलक के लोहा गांव के पास स्कूटी चला रही तृप्ति को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

