चेन्नई 13 जुलाई (आरएनएस)। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय अगुवाई वाली सरकार को गो-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गो-हत्या पर रोक लगाने वाले आदेश पर स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाते हुए कहा कि इस आदेश में सुधार की जरूरत है।
तमिलनाडु की विजय सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के गो-हत्या के आदेश के खिलाफ सुप्रमी कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दायर की थी।
मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने तर्क दिया कि जब कानून कुछ खास तरह की गायों को तय जगहों पर काटने की इजाजत देता है, तो कानूनी प्रावधान के उलट कोई न्यायिक निर्देश नहीं दिया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

