हरिद्वार/पथरी 13 जुलाई (आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र के डांडी चौक पर सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस की चेतक बाइक पर सवार एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल कांस्टेबल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम मनोज कुमार (35) निवासी फेरुपुर थाना पथरी अपनी मोटरसाइकिल पर डांडी चौकी की तरफ जा रहे थे, जबकि अजय (22) निवासी हौजखेड़ी सहारनपुर यूपी भी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर पुलिस चेतक बाइक पर कांस्टेबल सुशील कुमार भी आ रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही तीनों मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
–
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

