सुल्तानपुर 14 जुलाई (आरएनएस)। कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं गोमती गौ रक्षा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में धनपतगंज स्थित गौशाला पण्डरे में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 101 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र ने किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढिय़ों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप वन प्रभागीय वनाधिकारी अंजनी श्रीवास्तव एवं जिला परियोजना अधिकारी अभिनन्दन प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण आवश्यक है। इस अवसर पर गोमती गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा जनपद के पांच पर्यावरण प्रेमियों को पर्यावरण प्रेमी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला एवं प्रदेश मंत्री शिव कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़कर हर वर्ष पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में गोमती गौ रक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष सैयद अरशद अली एवं सचिव शादाब बेग ने मुख्य अतिथियों, सम्मानित अतिथियों तथा उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। पौध रोपण के दौरान वन विभाग सुल्तानपुर के द्वारा सहजन भंडारा किया गया। इस मौके पर प्रधान अजीज बेग,विनय त्रिपाठी, बृजेंद्र मिश्र, शिव कुमार मिश्र,संतोष यादव,लकी पाण्डेय ,अमरेंद्र यादव,फूलचंद्र गुप्ता,आवेश बेग ,इंद्रजीत यादव ,आशाराम सरोज ,सोहराब बेग ,दयानंद यादव ,संदीप यादव,रवीन्द्र यादव, महेश प्रजापति सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

