विद्यालय द्वारा टालमटोल की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जारी हुई टीसी
देवरिया 14 जुलाई ? देवरिया जिले में जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं। तत्पश्चात उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष, गूगल मीट अथवा आवेदन को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हैं। जिलाधिकारी की इस तत्पर एवं प्रभावी पहल से जनता दर्शन में आने वाले फरियादी काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं तथा अपनी समस्याओं के निस्तारण पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।
आज जिलाधिकारी के समक्ष फुलवरिया पांडेय निवासी कक्षा-5 के छात्र अनमोल अपने अभिभावकों के साथ संविलयन विद्यालय से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) जारी कराए जाने के अनुरोध को लेकर पहुंचे। आवेदन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनवाई की। फरियादी ने बताया कि विद्यालय द्वारा टीसी जारी करने में टालमटोल की जा रही है, जिससे उन्हें कई दिनों से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल टीसी निर्गत किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ही आज अनमोल की टीसी संबंधित विद्यालय फुलवरिया पांडेय, मिर्जापुर, बरहज द्वारा जारी कर दी गई। टीसी प्राप्त होने पर अनमोल के पिता अभिमन्यु एवं माता रेनू देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

