अयोध्या 14 जुलाई (आरएनएस)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा जनपद में संस्थान सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, अयोध्या में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 11 कंपनियों ने 1200 रिक्त पदों के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यत: लावा, ब्राइट फ्यूचर, विशाका, खेरिया, सुकाम ह्यूमन कनेक्ट, बचपन प्ले स्कूल आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कुल 240 प्रशिक्षार्थियों ने साक्षात्कार किया गया, जिसमें ग्रीन जॉब, कैपिटल गुड्स, इलेक्ट्रिकल, आटोमोटिव, व अन्य टेक्निकल सेक्टर से 33 प्रतिभागी सेवायोजित हुये। रोजगार मेले की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित कुमार सिंह ने किया। मेले का संचालन श्री अरुण कुमार जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन अयोध्या ने किया। उक्त मेले में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, संस्था सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के समस्त कर्मचारी तथा समस्त प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

