-अपने जन्मोत्सव पर किया हवन पूजन एवं चंदन पौध का रोपण
मिल्कीपुर-अयोध्या 14 जुलाई (आरएनएस)। मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गहनाग देव मंदिर पर प्रखर समाजसेवी अमरनाथ तिवारी उर्फ मनोज तिवारी ने अपने जन्मदिन पर क्षेत्र वासियों एवं श्रद्धालुओं को आर ओ वाटर कूलर का तोहफा दिया है। उनके शुभचिंतकों ने मंदिर परिसर पहुंचते ही उन्हें फूल मालाओं से लड़ दिया और उनके जन्मोत्सव पर सम्मान में जोरदार नारे लगाए। मंदिर पर उन्होंने चंदन का एक पौध भी रोपित किया। मंगलवार को समाजसेवी अमरनाथ तिवारी उर्फ मानस तिवारी के शुभचिंतकों ने उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। जहां उन्होंने केक काटे और मौजूद लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की। सबसे पहले वह गहनाग देव मंदिर पहुंचे और विधि विधान से हवन पूजन कर जन कल्याण की कामना की। उन्होंने हवन पूजन के बाद अपने निजी व्यय से स्थापित कराए गए वाटर कूलर का भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। उन्होंने मौजूद साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि समाज की सेवा में वह आजन्म काम आवें। उन्होंने कहा कि आपका असीम स्नेह, प्रेम पाकर मैं अविभूत हूं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं मौजूद लोगों में प्रसाद भी वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से लवलेश पांडे, अखिलेश पांडे, विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू, राम जी पाल, हरिश्चंद्र दुबे एडवोकेट, पृथ्वीराज यादव, राजेश तिवारी, बलराम तिवारी शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

