कुशीनगर,14 जुलाई (आरएनएस )।पूर्वी उप्र का सबसे बड़ा गन्ना जनपद भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर जिले का गन्ना औसत उपज 793.68 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है। जो पूर्वी उप्र के 12 जिलो से अधिक है। प्रदेश में 45 जिलो में गन्ने की खेती होती है।
उक्त जानकारी गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक व गन्ना विकास सलाहकार ओम प्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में वर्ष 2025- 26 में कुल 214815 कृषको ने अपना गन्ना चीनी मिलो को आपूर्ति किया। गन्ना फसल ने गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में 1081 करोड़ रूपया किसान को मिला है। किसानो के सर्वांगीण विकास का आधार गन्ना ही है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की, पेड़ी प्रबंधन की गन्ने के साथ सहफसली खेती करने की, समय की मांग है। उनका कहना है कि जो किसान 200 कुन्तल प्रति एकड़ गन्ने की उपज लेते है। उनको गन्ने की खेती से कोई लाभ नही है। क्योकि गन्ने बीज बुवाई से लेकर चीनी मिल गेट तक भेजने में कुल खर्चा 70 से 80 हजार रूपया आता है, लाभ तभी है उपज 400 कुन्तल हो,। उन्होंने सहफसली खेती पर जोर दिया। पेड़ी की देखभाल अच्छी तरह हो। जिले की औसत उपज 793.68 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है।
जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर हुदा सिद्दीकी ने इसके लिए किसानो को धन्यवाद दिया, जिन जिलो का कम है वे जिले है। गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर आदि है।
उप्र का गन्ना औसत उपज 825 कुन्तल प्रति है0 प्रदेश में सर्वाधिक उपज लेने वाला जिला शामली 969 कुन्तल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान बागपत 914 कुन्तल तथा तृतीय स्थान मुजफ्फरनगर 900 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है।
ओम प्रकाश ने बताया कि पश्चिमी उप्र में गन्ने का औसत उपज पूर्वी उप्र से अधिक होने का प्रमुख कारण पशुपालन, गन्ने की सिंचाई विद्युत टियूबेल तथा अपने हाथो से खेती करना तथा बैलगाड़ी/भैंसा गाड़ी तथा छोटे ट्रैक्टर का होना है।Ó गाँव में जाकर मैं देखा हूँ । कुशीनगर में गन्ना किसानो की समस्या – गन्ने की खेती में कटाई, छिलाई तथा लदाई के लिए मजदूरो का अभाव, बड़े किसान परेशान है। बकनहा गाँव में 40 ट्रैक्टर है लेकिन छिलने के लिए मजदूर नही है। गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाना अब आसान नही है, गेहूं-धान का दाम प्रति वर्ष बढ़ रहा है, एक किसान ने बताया 750 रूपया कुन्तल चीनी मिल से बीज गन्ना खरीदे है, नकद, बेचेंगे 400 रूपया कुन्तल।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

