गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 15 जुलाई (आरएनएस)। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव कई हिस्सों में बंट गया और शरीर के अंग करीब 100 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर बिखर गए।
जानकारी के अनुसार, मुख्य लाइन से गुजर रही एक ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पेंड्रारोड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रैक पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। युवक ने केवल नीले रंग की जींस पहन रखी थी।
जीआरपी ने आसपास के ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस हुलिये का कोई युवक लापता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पेंड्रारोड जीआरपी से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

