रायपुर,15 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस आज ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां कभी प्रभावशाली माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के बड़े नेता ही चुनौती का सामना कर रहे हैं, तो अन्य नेताओं की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता हैभाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आईना भेजकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की थी, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर ही उन्हें आईना दिखाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि युवक कांग्रेस के चुनाव ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और नेतृत्व संकट को सार्वजनिक कर दिया है।संतोष पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कभी भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने युवक कांग्रेस चुनाव में बघेल समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारकर यह संकेत दिया है कि अब पार्टी के भीतर बघेल का प्रभाव कमजोर पड़ चुका है। उनके अनुसार यह घटनाक्रम कांग्रेस के अंदर नेतृत्व को लेकर बढ़ती असहमति को दर्शाता है।भाजपा नेता ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी दोहराते हुए कहा कि पांच वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने प्रदेश को नुकसान पहुंचाया और अब उसे जनता के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में अंतर्कलह, गुटबाजी और नेतृत्व संघर्ष चरम पर है तथा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी और अधिक कमजोर हुई है।संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का मौजूदा राजनीतिक हाल इस बात का संकेत है कि पार्टी छत्तीसगढ़ में नेतृत्व और दिशा, दोनों के संकट से गुजर रही है।नोट: यह भाजपा के मुख् प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा जारी राजनीतिक बयान पर आधारित है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

