सारण, 15 जुलाई (आरएनएस)।सारण जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत दरिहारा में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। उपमुख्यमंत्री के दरिहारा पहुंचने पर सारण पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आगमन के क्रम में सरैया ढाला पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह और मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि यह डिग्री कॉलेज क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा, _”अब क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाना नहीं पड़ेगा। यह कॉलेज न केवल शिक्षा, बल्कि रोजगार और व्यक्तित्व विकास का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने सरकार की ओर से कॉलेज के विकास और आवश्यक सुविधाओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, जेपी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रमेंद्र वाजपेयी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि *राकेश सिंह*, ग्रामीण एसपी संजय कुमार* विधायक करिश्मा राय, सोनपुर एसडीओ, सोनपुर डीवाईएसपी, अंचल अधिकारी दरियापुर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह,राजू सिंह, प्रिंस सिंह, सुमंत बाबा, सरपंच प्रतिनिधि *राजेश सिंह* सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कॉलेज खुलने पर खुशी जताई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस कॉलेज से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। दरिहारा डिग्री कॉलेज भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सारण के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

