चित्रपरिचय:- शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोग। चित्रसख्या-03
महोली (सीतापुर) 15 जुलाई (आरएनएस)। नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल के द्वारा शिक्षकों के सहयोग से छात्र संसद एवं कन्या भारती के शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन कराया गया। मान विन्दु उत्थान समिति के संरक्षक डा. हर्षवर्धन शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी जे.बी. पाण्डेय की मौजूदगी में आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सरस्वती वन्दना के पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित प्रधानमन्त्री कान्हा, उप प्रधानमन्त्री सूर्यांश, शारीरिक मन्त्री पीयूष भदौरिया, कन्या भारती की अध्यक्ष प्राची, उपाध्यक्ष कोमल सेना नायिका नैन्सी तथा सभी सदस्याओं व सांसदों का शपथ-ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक जे.बी.पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा-अनुशासन और कठोर परिश्रम से शिक्षा प्राप्त कर अच्छे नागरिक बनें और देश व समाज की श्रेष्ठ सेवा करें। ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं मे सीखने, नेतृत्व क्षमता, साहस व सामूहिकता के गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में डा. हर्षवर्धन शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरक प्रसंग सुनाये। राज कुमार तिवारी तथा शक्ति पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रबन्धक रूपचन्द्र वर्मा ने आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष वसन्त लाल त्रिवेदी, नगर संघचालक राजेश, सुरेन्द्र, आचार्या व आचार्य गण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

