सीतापुर 15 जुलाई (आरएनएस)। एक पेड़ मां के नाम महायज्ञ 2026 के अन्तर्गत स्थानीय लालबाग शहीद उद्यान में स्थित हिंदी सभा के परिसर में वरिष्ठ कवियत्री अनुपमा अवस्थी के मुख्य अतिथ्य में 20 वृक्ष रोपित किये गये। आंवले के पेड़ अपनी मां की स्मृति में पुस्तकालयाध्यक्ष उदय प्रताप त्रिवेदी, सहजन का पेड़, महामंत्री रजनीश मिश्र, आम का वृक्ष वरिष्ठ साहित्यकार अशोक मिश्र, पीपल का वृक्ष गुरूशरण त्रिपाठी, अमलतास का पेड़ काली प्रकाश मिश्र ने लगाकर इस महाभियान को सफल बनाया। सभी ने वृक्ष रोपित कर यह भी संकल्प लिया कि इसी उचित देख देख भी प्रतिदिन की जायेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

