प्रयागराज 16 जुलाई (आरएनएस)। भगवान श्री आनंद बिहारी विराजमान राधा कृष्ण मंदिर सब्जी मंडी शाहगंज प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा पुजनोपरांत पंडित दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी पुजारी के नेतृत्व में निकाली गई।
यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्ग इलेक्ट्रॉनिक मार्केट शाहगंज, जॉनसेनगंज चौराहा, घंटाघर, फल मंडी, कोतवाली, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई।
इस शोभा यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी रथ पर विराजमान थे। साथ में सुमधुर संगीत बाजा के साथ रथ यात्रा में बजता रहा। रथ यात्रा के संयोजक महेंद्र चौरसिया, सीताराम, गौरी शंकर वर्मा, शरद राठौर, ओम प्रकाश चौरसिया, बिरजू सोनकर, आनंद बिहारी त्रिपाठी, बृज बिहारी, श्याम बिहारी, जय सिंह राठौड़, दिनेश केसरवानी, कंचन साहू, पंकज शुक्ला, शेखर अस्थाना , रमेश सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल थे। यह कार्यक्रम मंदिर के पुश्तैनी पुजारी पंडित दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

