प्रयागराज 16 जुलाई (आरएनएस)। मिड-साईज मोटरसाईकल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने अपनी आईकोनिक क्लासिक 350 में राईडर पर केंद्रित दो फीचर पेश किए हैं। जिससे राईडिंग का अनुभव बेहतर होगा और मोटरसाईकल का टाईमलेस कैरेक्टर भी बरकरार रहेगा।
हर राईड को ज्यादा आसान बनाने के लिए 2026 क्लासिक 350 में ज्यादा आसान क्लच एक्शन के लिए असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे शहर की सड़कों पर और लंबी दूरी की राईड बहुत सरल बन जाती है। यह फीचर ज्यादा स्मूथ अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट प्रदान करता है, जिससे विभिन्न तरह की राईडिंग के दौरान राईडर का आत्मविश्वास और कम्फर्ट बढ़ता है। रोजमर्रा की राईड के लिए इसे और अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए क्लासिक 350 में यूएसबी टाईप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, ताकि राईडर्स राईड के दौरान अपना स्मार्टफोन और अन्य कॉम्पैटिबल डिवाईस चार्ज कर सकें। यह फीचर राईडर्स को दैनिक आवागमन या लंबी राईड के दौरान कनेक्टेड रहने में मदद करता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

