प्रयागराज 16 जुलाई (आरएनएस)। एक दूसरे की मदद फाउंडेशन द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा चौफटका से ट्रांसपोर्ट नगर रामकथा पार्क तक निकाली गई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संस्था की अध्यक्ष एवं यात्रा की आयोजक श्रीमती बिंदु सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कीर्तिका अग्रवाल, महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, उदयभान करवरिया, भाजपा महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा अर्चना की एवं रथ को खींचा भी।
भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये और जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। नाचते गाते श्रद्धालुओं को व्यापारियों ने शीतल जल व मिष्ठान वितरण भी किया। पूरे मार्ग पर महाप्रभु के रथ पर पुष्पवर्षा होती रही। यात्रा के संयोजक सौरभ सिंह शौर्य व शुभम सिंह व संरक्षक श्री कृष्ण जी सिंह रहे। दीप द्विवेदी, विवेक मिश्रा, राजेश गोंड, लालमणि तिवारी, अभिनन्दन सिंह, सौरभ, जय प्रकाश शर्मा, नरेंद्र द्विवेदी, पंडित ओम प्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

