मडि़हान/मीरजापुर 15 जुलाई (आरएनएस)। तहसील के नवागत एसडीएम संतोष कुमार ओझा बुद्धवार को तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिए। एसडीएम अनेग सिंह का बीती रात चुनार तहसील में स्थानांतरण हो गया, उनकी जगह पर अतिरिक्त में एसडीएम रहे संतोष कुमार ओझा को मडि़हान तहसील का एसडीएम बनाया गया है। नवागत एसडीएम अपना कार्यभार ग्रहण के उपरांत सभी मातहतों से परिचय प्राप्त किया। नवागत एसडीएम ने कहा कि बार एवं बेंच के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित कर वादकारियों को त्वरित न्याय सुलभ कराना, शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराना, योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना, सरकारी तालाब, खलिहान एवं अन्य सार्वजनिक जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण ही मुख्य प्राथमिकता होगी। शिकायतों का फर्जी निस्तारण एवं गलत रिपोर्ट आख्या देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाई भी होगी। शासन की मंशा है कि जनता को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो,आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित एवं सही निस्तारण कराया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

