रायपुर, 16 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 48 घंटे तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
गुरुवार शाम रायपुर में हुई तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, क्योंकि धान की रोपाई और खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिल सकेगी।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों में न रहने और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

