गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी के पास एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार युवक ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और इसी वजह से उस पर भारी कर्ज हो गया था। आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी के पास एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गहन जांच के दौरान पता चला कि युवक ऑनलाइन गेमिंग में लगातार पैसे गंवा रहा था, जिससे उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसी तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: आभा सिंह , क्षेत्राधिकारी कैंट, गोरखपुर।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

