नारायणपुर,16 जुलाईं (आरएनएस)। विवेचना को आधुनिक, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में नारायणपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थानों में पदस्थ जांच अधिकारियों को 135 मोबाइल डेटा टर्मिनल (स्मार्टफोन) वितरित किए।16 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में इन उपकरणों का वितरण भारत सरकार द्वारा लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ई-साक्ष्य (द्ग-स्ड्डद्मह्यद्ध4ड्ड) प्रणाली के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और सुरक्षित प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस पहल से विवेचना में तकनीक का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग बेहतर और गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग की आधारशिला है। मोबाइल डेटा टर्मिनल के जरिए जांच अधिकारी घटनास्थल से ही द्ग-स्ड्डद्मह्यद्ध4ड्ड ऐप पर फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को तत्काल अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन दस्तावेजों का आदान-प्रदान, केस डायरी से जुड़े कार्यों का त्वरित निष्पादन तथा विभिन्न पुलिस एप्लीकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग भी कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इससे विवेचना की गति बढ़ेगी, साक्ष्यों की विश्वसनीयता और चेन ऑफ कस्टडी सुनिश्चित होगी तथा अनुसंधान की गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।पुलिस के अनुसार, यह पहल डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।नारायणपुर पुलिस ने कहा कि वह आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग और ई-साक्ष्य प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण विवेचना, प्रभावी कानून-व्यवस्था और जनोन्मुखी पुलिस सेवा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

