रुड़की,16 जुलाई (आरएनएस )। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की में भारत स्काउट एंड गाइड्स के नवचयनित कब-बुलबुल एवं स्काउट-गाइड्स के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट रहे। स्काउट परंपरा के अनुसार स्काउट मास्टर मामचंद ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया, जबकि पालीवाल और अंजलि यावद ने उप प्राचार्य संगीता खोराना एवं मुख्याध्यापिका नेहा चौबे का स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम प्रभारी सुधांशु वर्मा ने नवचयनित कब-बुलबुल एवं स्काउट-गाइड्स को स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान नौ गाइड्स ने स्काउट-गाइड नियमों के नौ सिद्धांतों का परिचय भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य अनुशासन, सेवा भावना और श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना है।उन्होंने कहा कि समाज की निस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और प्रत्येक स्काउट-गाइड को इस भावना के साथ कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम के प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग के अभिविन्यास कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षक सुधांशु वर्मा, पालीवाल, अंजलि यादव एवं मामचंद को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

