रुरुड़की,16 जुलाई (आरएनएस )। ग्राम बिझौली निवासी इसरार की बाइक 7 मार्च को शाम करीब 4:30 बजे मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के पास से चोरी हो गई थी। घटना के दिन तहरीर देने और बाद में एसएसपी हरिद्वार को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इसरार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई कि उनकी बाइक का आपराधिक गतिविधियों में दुरुपयोग हो सकता है। अदालत ने मंगलौर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

