रायपुर,16 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एकल तबादला आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारी जयंत वैष्णव को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कोरिया जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव को अब मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
जयंत वैष्णव की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री सुरक्षा में एसपी का पद पिछले कुछ दिनों से खाली था। इससे पहले हरीश राठौर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा की कमान संभाल रहे थे। लेकिन 10 जुलाई को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
हरीश राठौर के स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अब राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए जयंत वैष्णव पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को नया नेतृत्व मिल गया है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

