महासमुंद 17 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नावाडीह के मृतक श्री तोरण ठाकुर की पत्नी श्रीमती पुन्नी बाई ठाकुर, पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रजपालपुर के मृतक श्री दरसराम बरिहा के पुत्र श्री तुलसी दास बरिहा एवं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम तोषगांव के मृतक श्री सत्यवान यादव की पत्नी श्रीमती सौदामिनी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

