रुड़की,17 जुलाई (आरएनएस )। आगामी कांवड़ मेले को लेकर कोतवाली परिसर में क्षेत्र के होटल, ढाबा, फैक्ट्री और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस द्वारा कांवड़ मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए व्यापारियों और प्रतिष्ठान स्वामियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इंस्पेक्टर भगवान महर ने कहा कि सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने यहां काम करने वाले हर एक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। कांवडिय़ों और आम जनता की सुविधा के लिए सभी होटलों और ढाबों पर भोजन व अन्य सामग्रियों की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगानी होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

