रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। कस्बे के समीप रेलवे अंडरपास के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन किशोर घायल हो गए। हादसे में एक किशोर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी करीब 15 वर्षीय तीन किशोर स्कूटी से मंगलौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कस्बे से आगे रेलवे अंडरपास के नीचे पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उस पर सवार तीनों किशोर घायल हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

