रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मुंडेट निवासी मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी 16 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ पता करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि लापता युवती की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

