रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। एक युवक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओम विहार दिल्ली रोड निवासी अर्चित त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ठगों ने अपनी असली पहचान छिपाकर और खुद को कोई अन्य व्यक्ति बताकर पीडि़त से संपर्क किया। जालसाजों ने पीडि़त को पूरी तरह से भ्रमित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का सहारा लिया, जिसे उन्होंने असली की तरह पेश किया। ठगों की सोची-समझी साजिश और फर्जी दस्तावेजों को सच मानकर पीडि़त अर्चित त्यागी उनके झांसे में आ गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

