रुड़की,17 जुलाई (आरएनएस )। सिविल अस्पताल में मरीजों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जनरल ओपीडी में एक ही चिकित्सक के भरोसे 250 से अधिक मरीज रहे। इन मरीजों को अपने नंबर के लिए एक से डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। तबादला सूची जारी होने के बाद से लगातार अस्पताल इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक अस्पताल से चार चिकित्सक कार्यमुक्त हो चुके हैं, जबकि यहां पर सिर्फ एक महिला चिकित्सक की तैनाती हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

