कोरबा, 18 जुलाई (आरएनएस)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित ‘माय भारत युवा कार्यक्रमÓ के तहत कोरबा में आयोजित ‘रन फॉर ग्रीन मैराथनÓ और ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान में 200 से अधिक माय भारत यूथ वालेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा का संदेश दिया।
जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को घंटाघर मैदान और डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के महत्व का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान में शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज कोरबा, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कमला नेहरू महाविद्यालय, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, डाइट कोरबा, एमएलसी कंप्यूटर कॉलेज और केसीसी कंप्यूटर कॉलेज सहित अन्य संस्थानों के 200 से अधिक माय भारत यूथ वालेंटियर्स शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जनसहभागिता के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ कोरबा के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

