नैनीताल,18 जुलाई (आरएनएस )। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बल्दियाखान क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त दुकानदार ने ज्योलीकोट पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। देवीधूरा निवासी शीला आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बल्दियाखान के समीप सड़क किनारे दुकान है। आरोप है कि देर रात अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। हालांकि दुकान की कुंडी नहीं खुल पाने के कारण वह चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सका और सामान सुरक्षित बच गया। दुकानदार का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

