नैनीताल,18 जुलाई (आरएनएस )। गरमपानी स्थित महिला सभागार में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा नैनीताल के बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भुवन आर्य एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना ने की। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विधायक ने उपस्थित महिलाओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य महिलाओं को भी इन योजनाओं से जोडऩे का आह्वान किया। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों एवं संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। यहां मुख्य वक्ता रंजन बर्गली, दर्जाधारी दिनेश आर्य, हेम आर्य, विनोद ढौंडियाल, योगेश ढौंडियाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश सुयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नंदी खुल्बे, कंचन उप्रेती, भावना मेहरा, किरण पंत, राशि जैन, कविता गंगोला, जीवन्ती भट्ट, चम्पा बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, जानकी लोहिया, चम्पा जलाल, प्रकाश आर्य, हेम आर्य, अमिता साह, हेमा पांडेय, मीरा बिष्ट आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

