रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी में शनिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस उम्र में सही मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण होता है। उचित दिशा और परिश्रम के बल पर पिछड़े क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी देश-दुनिया में अपनी पहचान बना सकती हैं। विधायक ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डॉ. सैनी ने इस अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का मंदिर स्थापित कर समाज को अमूल्य योगदान दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

