रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। भाकियू टिकैत के जिला प्रवक्ता राकेश लौहान के साथ किसानों ने उत्तम शुगर मिल के नवनियुक्त महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित एक चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मिल प्रबंधन का ध्यान क्षेत्र में हो रहे भारी जलभराव की ओर आकर्षित किया। किसानों ने कहा कि जलभराव के कारण गन्ने की फसल बड़े पैमाने पर खराब हो रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मिल प्रशासन को इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।इसके साथ ही मांग पत्र में किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

