रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुर्गी फार्म तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक सुहैल (20) निवासी तेलीवाला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 432 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यह जानकारी गंगनहर इंस्पेक्टर मनीभूषण श्रीवास्तव ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

