रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त राजकीय सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में संगठन ने वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

