रुड़की,18 जुलाई (आरएनएस )। नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहानका तबादला कर दिया है। भगवानपुर के प्रभारी ईओ अंकित राणा को नया प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारी नई तैनाती के लिए स्वत: कार्यमुक्त माने जाएंगे तथा कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना शासन और शहरी विकास निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। अपर सचिव विनोद गिरि गोस्वामी द्वारा जारी इस आदेश के बाद पिरान कलियर नगर पंचायत को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिलेगा, जबकि कुलदीप चौहान डंडेरा नगर पंचायत में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

