मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर टोविनो थॉमस की फिल्म पल्लीचट्टम्बी 15 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी.
पल्लीचट्टम्बी का प्रीमियर 24 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर होने वाला है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की है. डिजो जोस एंटनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म पल्लीचट्टम्बी में कयाडु लोहर, विजय राघवन और जॉनी एंटनी जैसे एक्टर्स भी हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी कैमियो भूमिका में हैं.
1950 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित पल्लीचट्टम्बी की कहानी कृष्णा पिल्लई (टोविनो थॉमस) के इर्द-गिर्द घूमती है. बचपन में एक क्रूर हमले में अपना परिवार खोने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. इसके बाद एक पुजारी और कुछ स्थानीय परिवार उनका पालन-पोषण करते हैं. हालांकि, किस्मत उसे एक और बड़ा झटका देती है. इसके बाद कृष्णा पिल्लई अन्याय के खिलाफ लडऩे का फैसला करता है और अपने हक के लिए संघर्ष की राह पर निकल पड़ता है.
सालों बाद कृष्णा पोथन क्रिस्टोफर के नाम से कानियार गांव पहुंचते हैं. अपने अच्छे स्वभाव, बहादुरी और लोगों की मदद करने की आदत की वजह से वो जल्द ही गांव वालों का भरोसा और सम्मान जीत लेते हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात रेबेका से होती है. दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं. रेबेका का सपना है कि वो गांव में एक ऐसा स्कूल खोले, जहां हर बच्चे को पढऩे का मौका मिल सके.
फिल्म पल्लीचट्टम्बी की कहानी एस. सुरेश बाबू ने लिखी है. इसके गानों और बैकग्राउंड स्कोर का जिम्मा जेक्स बेजॉय ने संभाला है. वहीं, टीजो टॉमी ने सिनेमैटोग्राफी की है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

