नई दिल्ली ,19 जुलाई ,। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित खिताबी मुकाबला आज यानी रविवार, 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने की जंग नहीं है, बल्कि फुटबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय जोडऩे का अवसर है। एक तरफ लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर 64 साल पुराने ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ 16 साल से खिताब का इंतजार कर रही स्पेन की टीम इस लंबे सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस बार का फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है, जिसमें विजेता टीम को मिलने वाला एक बेहद खास और नया इनाम भी शामिल है।
पहली बार विश्व चैंपियंस को मिलेगी खास अंगूठी
इस खिताबी भिड़ंत में जीतने वाली टीम को सिर्फ विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी और स्वर्ण पदक ही नहीं मिलेंगे, बल्कि फुटबॉल के इतिहास में पहली बार ‘चैंपियनशिप रिंगÓ (अंगूठी) से भी नवाजा जाएगा। चूंकि इस बार का फाइनल मुकाबला अमेरिका में हो रहा है, इसलिए फीफा ने वहां के स्थानीय खेलों की 19वीं सदी से चली आ रही पुरानी परंपरा को अपनाते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। खिताबी जीत के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को यह प्रतीकात्मक अंगूठी पहनाई जाएगी। इसके बाद पूरी टीम के लिए खास तौर पर 30 कस्टमाइज्ड अंगूठियां तैयार की जाएंगी, जिनके एक तरफ वर्ल्ड कप ट्रॉफी और दूसरी तरफ टीम की पहचान से जुड़ा खास डिजाइन उकेरा जाएगा।
आम फैंस भी खरीद सकेंगे 2026 की यह निशानी
फीफा ने इस साल को हमेशा के लिए यादगार बनाने के मकसद से कुल 2,026 अंगूठियां तैयार करने का फैसला किया है। इनमें से 30 अंगूठियां चैंपियन टीम के खिलाडिय़ों और स्टाफ को दी जाएंगी, जबकि बाकी बची 1,996 अंगूठियों को आम लोगों और फुटबॉल फैंस के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हर अंगूठी पर एक अलग क्रमांक होगा और इसे पहनने वाले के नाप के अनुसार ही विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रामाणिकता का एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा ताकि इसकी असलियत और अहमियत बरकरार रहे। हालांकि, खेल की इस सर्वोच्च संस्था ने अभी तक इन बेशकीमती अंगूठियों की कीमत का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
भारत में कब, कहां और कैसे देखें यह महामुकाबला
भारतीय समयानुसार स्पेन और अर्जेंटीना के बीच यह हाई-वोल्टेज खिताबी मुकाबला आज देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा। भारत में बैठे करोड़ों फुटबॉल फैंस इस ऐतिहासिक महामुकाबले का सीधा प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स (डीडी स्पोर्ट्स) पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। इसके अलावा जो फैंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, र्वे ंश्वश्व5 ऐप पर इस रोमांचक फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। टीवी दर्शकों के लिए ‘ठ्ठद्बह्लद्ग8Ó चैनल जियो फाइबर (छ्वद्बशस्नद्बड्ढद्गह्म्) पर मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है, जबकि टाटा प्ले (ञ्जड्डह्लड्ड क्कद्यड्ड4) के उपभोक्ता इसे पेड ऐड-ऑन या अपने किसी विशेष सब्सक्रिप्शन पैक के जरिए भी आसानी से अपनी टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

