धमतरी, 20 जुलाईं (आरएनएस)। जिले के असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत ग्राम जोगीडीह, प.ह.नं. 40, राजस्व निरीक्षक मंडल कोलियारी, तहसील धमतरी का राजस्व सर्वेक्षण पूर्ण कर प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत एक नक्शा शीट एवं सर्वे सूची अंतिम प्रकाशन हेतु उपलब्ध करा दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा तैयार किए गए खसरा एवं नक्शा अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायत भवन में कार्यालयीन समय के दौरान भू-धारकों एवं आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेंगे।
कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने कहा कि तैयार किए गए नक्शा शीट एवं खसरा अभिलेखों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर स्वयं अथवा अधिकृत अभिभाषक के माध्यम से कार्यालयीन समय में लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित भू-धारकों एवं हितग्राहियों से समय-सीमा के भीतर अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

