महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में किया गया जागरूक
देवरिया,21 जुलाई (आरएनएस )। देवरिया में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज म़ंंगलवार को थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 मो0 इस्माइल, रिक्रूट आरक्षी सौरभ सिंह, रिक्रूट महिला आरक्षी दीपांजली सिंह व रिक्रूट महिला आरक्षी अंकिता वर्मा द्वारा ग्राम खोपा में, थाना तरकुलवा की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 अजहर अब्बास जैदी, महिला आरक्षी कीर्ति शर्मा व महिला आरक्षी अंकिता सिंह द्वारा एम0एस0डी0 सेन्ट्रल अकादमी कस्बा में व थाना मईल की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 केशव राम मौर्य, आरक्षी मनीष यादव व महिला आरक्षी उपासना मिश्रा द्वारा पीएनबी बैंक मईल चौराहा पर महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसे:- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे:- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

