सोहावल-अयोध्या 21 जुलाई (आरएनएस)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य रक्त संचरण परिषद (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा जिला रक्त केंद्र, अयोध्या द्वारा दि आयुष्मान फाउंडेशन को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पटका प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला अस्पताल अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) द्वारा प्रदान किया गया।संस्था की ओर से संस्थापक पवन पटेल, मनीष जायसवाल, नीलम श्रीवास्तव एवं इति सोनकर ने सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर पवन पटेल ने सम्मान को सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को समर्पित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे महान और निस्वार्थ दान है। जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान से जोडऩा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

