-अवध विवि के 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
अयोध्या 21 जुलाई (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में 31वें दीक्षांत समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह की सफलता और भव्यता सुनिश्चित करने के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजकों के साथ अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान दीक्षांत व्याख्यान पखवाड़ा, निमंत्रण समिति, वार्षिक प्रत्यावेदन, मंच व्यवस्था व संचालन, तथा भोजन समिति की तैयारियों पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा और जैव विविधता से समृद्ध बनाने के संकल्प को दोहराते हुए नवीन परिसर में बन रहे श्मियावाकी गार्डनश् में सघन वृक्षारोपण अभियान को और गति देने का निर्णय लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस गार्डन में 1000 से अधिक प्रजातियों के फलदार, छायादार और फूलदार पौधे रोपित किए जाएँ, जिसमें प्रत्येक प्रजाति के कम से कम 5 पौधे लगाना अनिवार्य होगा। जो प्रदेश के लिए एक मिशाल बन सके। कुलपति ने बताया कि जब हम किसी पारिस्थितिक तंत्र से एक भी प्रजाति को खो देते हैं, तो हम उस प्रणाली की संरचनात्मक अखंडता को कमजोर करते हैं। जैव विविधता केवल बनी नहीं रहती, बल्कि यह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मानव समाज को जीवनदायिनी सेवाएँ प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में माँ-बेटी सम्मेलन, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में चल रही खेल प्रतियोगिताएं, वृद्धाश्रम में दिए जाने वाले सहयोग, और प्रतिष्ठित पुस्तकों के अनुवाद कार्य की समीक्षा की गई। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, पोषण जागरूकता के लिए मिलेट (श्री अन्न) प्रदर्शनी और स्थानीय शिल्प व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पादश् प्रदर्शनी का विशेष आयोजन के लिए कुलपति ने तत्संबंधी को निर्देशित किया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो गंगाराम मिश्र, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार चौधरी प्रो सुरेंद्र मिश्र, प्रो तुहिना वर्मा उपकुलसचिव ए के गौतम, डॉ. रीमा श्रीवास्तव एवं प्रोग्रामर रवि मालवीय आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

