अयोध्या 21 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जनपद अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत- अमेरिका ट्रेड डील भारत के किसानों के हित में नहीं है अमेरिका का कृषि उपज और डेयरी उत्पाद भारतीय बाजारों में बिकेगा तो भारत के किसान की कमर टूट जाएगी चूकि अमेरिकी उत्पाद पर कोई टैक्स भारत सरकार नहीं लेगी इसलिए सरकार को भी कोई फायदा नहीं होगी को रद्द होना चाहिए,सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने, गन्ना मूल्य 500रू प्रति कुंतल घोषित करने, स्मार्ट मीटर न लगाने तथा निजीकरण वापस लेने, आदि 15 समस्याएं प्रमुख हैं । प्रदर्शनकारियों में सूर्यनाथ वर्मा,राम गणेश मौर्य, फरीद अहमद ,रविंद्र मौर्य, संतोष वर्मा एडवोकेट,जितेंद्र कुमार, सुनील पाल,मस्तराम वर्मा, राजेंद्र वर्मा, बजरंगी मौर्य, आदि कई दर्जन लोग शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

